फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Commission's instructions should be followed: Poonia

आयोग के निर्देशों का हो अनुपालन : पूनिया

Fri, 17 May 2024 02:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 17 May 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Commission's instructions should be followed: Poonia
ऊना। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 के लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और विधानसभा उपचुनाव को लेकर गगरेट और कुटलैहड़ के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया ने ऊना में जिला अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने सभी से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित बनाने को कहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर निर्वाचन आयोग द्वारा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और ऊना जिले के दो विधानसभा उपचुनावों के लिए नियुक्त पुलिस पर्यवेक्षक अभिषेक जोरवाल भी उपस्थित रहे। बता दें, सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जबकि पुलिस पर्यवेक्षक अभिषेक जोरवाल 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ ही उनके प्रश्नों-शंकाओं के जवाब देकर शंका समाधान भी किया गया। पूनिया ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिले में किए प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित बनाने को कहा। उन्होंने ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों में किए इंतजामों, चुनावी कर्मचारियों के प्रशिक्षण एवं उनके रहने-खाने के प्रबंधों, पुलिस और होमगार्ड्स की तैनाती, सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं की स्थिति, सुविधा ऐप तथा सी-विजिल ऐप, व्यय निगरानी समेत चुनाव प्रबंधन से जुड़े प्रत्येक पहलू की बिंदुवार जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

मतगणना केंद्रों का किया निरीक्षण
बैठक के उपरांत दोनों पर्यवेक्षकों ने लोकसभा चुनावों और दो विधानसभा के उप चुनावों की मतगणना के लिए राजकीय महाविद्यालय ऊना में बनाए मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बता दें कि डिग्री कॉलेज ऊना में लोकसभा की ईवीएम मतगणना के लिए विधानसभा वार 5 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त गगरेट और कुटलैहड़ के विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अलग से 2 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण

इससे पहले सामान्य पर्यवेक्षक की उपस्थिति में उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में डीआईएसई नेक्सट जेन सॉफ्टवेयर की मदद से चुनाव कर्मियों की तैनाती को लेकर दूसरी रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे। तीसरी एवं अंतिम रेंडमाइजेशन 29-30 मई को होगी।


पर्यवेक्षकों के मोबाइल पर कर सकते हैं शिकायत

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत सीधे चुनाव आयोग के पर्यवेक्षकों से की जा सकती है। सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किए गए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया के मोबाइल नंबर 93172-83159 पर आम लोग शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा पुलिस पर्यवेक्षक अभिषेक जोरवाल को सीधे उनके मोबाइल नम्बर 9582200102 पर कॉल करके आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी कोई भी शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed