फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Colorful cultural presentations of children won a lot of applause

Una News: बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लूटी खूब वाहवाही

Sat, 30 Nov 2024 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
Colorful cultural presentations of children won a lot of applause
भलौंण स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। उपतहसील जोल के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलौंण में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी गणेश शर्मा उपस्थित रहे। उनके साथ भाई नरेंद्र वशिष्ठ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों की ओर से दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। विद्यालय के बच्चों ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों की वाहवाही लूटी। इसे सभी अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा।

मुख्य अतिथि राजेश शर्मा ने विद्यालय के विकास के लिए बच्चों का स्कूल को भेंटस्वरूप 51 हजार दिए और स्कूल के सभी बच्चों के लिए ट्रैक सूट देने की घोषणा की। सरकारी विद्यालय से पढ़ने के बाद उन्होंने अपने जीवन में सफलता पाई और क्षेत्र के विकास में योगदान देने का सपना पूरा कर रहे हैं। प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यालय की उपलब्धियां और गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में छठी कक्षा से 12वीं कक्षा के सभी बच्चों को स्मृति चिह्न और मेडल देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जगदीश धीमान, प्रकाश चंद वर्मा, रावमापा चौकीमन्यार के प्रधानाचार्य मनोहर लाल, राजकुमार अमर सिंह व स्कूल स्टाफ ने समारोह में उपस्थिति दर्ज करवा कर समारोह को सफल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed