फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Collision between bus and car, jam for half an hour

Una News: बस और कार में टक्कर, आधे घंटे तक लगा जाम

Sun, 21 Jan 2024 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 21 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Collision between bus and car, jam for half an hour
एमसी पार्क के सामने बस व कार की टक्कर के बाद लगा जाम।   स्त्रोत  संवाद
ऊना। शहर में चंडीगढ़-धर्मशाला सड़क पर एमसी पार्क के सामने वीरवार शाम को एक बस और कार में टक्कर हो गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुई, लेकिन कार को नुकसान पहुंचा है। इस दौरान दोनों पक्षों में कुछ देर के लिए बहसबाजी हुई। मगर बाद में समझौता हो गया। बीच सड़क हुए इस हादसे के कारण अति व्यस्त सड़क मार्ग पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन




मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने मौका संभाला और बस व कार को सड़क किनारे किया। करीब आधे घंटे बाद यातायात दो दोबारा सुचारू करवा दिया गया। बताया जा रहा है कि एमसी पार्क के सामने बनी क्रॉसिंग से होकर एक कार यू टर्न ले रही थी। इसी दौरान मुख्य सड़क पर आ रही बस की कंडक्टर साइड से टकरा गई। कुछ देर बहसबाजी के बाद मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस से दोनों पक्षों को शांत करवाया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और केस दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है। दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed