Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   CM to make an announcement regarding pensioners dues on December 17

Una News: पेंशनरों की देनदारियों पर 17 दिसंबर को घोषणा करेंगे सीएम

Sat, 21 Nov 2026 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 21 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
CM to make an announcement regarding pensioners dues on December 17
अंब (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के पेंशनरों की लंबित वित्तीय देनदारियों के भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस पर घोषणा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट, वेतन एरियर और चिकित्सा बिलों के भुगतान का मामला हिम आंचल पेंशनर संघ ने सरकार के समक्ष उठाया है।
विज्ञापन

संघ के राज्य प्रधान केसी गौतम की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने 20 नवंबर को विधानसभा परिसर धर्मशाला में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान लंबित देनदारियों के भुगतान के लिए बजट का प्रावधान करने की मांग रखी गई। प्रतिनिधिमंडल ने पांच प्रतिशत महंगाई भत्ते की अदायगी के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों की मांगों को सुनते हुए कहा कि सरकार बुजुर्ग पेंशनरों की समस्याओं से परिचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट की कमी के बावजूद उनकी एक-एक पाई चुकाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिया कि लंबित देनदारियों के समाधान के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे और पेंशनर दिवस पर कुछ भुगतानों को लेकर घोषणा होगी। प्रतिनिधिमंडल में चीफ पैट्रन योगराज शर्मा, ऊना जिला प्रधान राम कुमार मक्खन, राज्य महासचिव ओम राज कंवर, जिला महासचिव देव राज शांडिल, शिमला जिला प्रधान हुकम चंद शर्मा, मंडी प्रधान बली राम ठाकुर, चंबा प्रधान शिव कुमार कौड़ा, बिलासपुर प्रधान रतन डोगरा सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed