फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cloudy throughout the day, hailstorm in Bangana, chances of rain today

Una News: दिनभर छाए रहे बादल, बंगाणा में ओलावृष्टि, आज बारिश के आसार

Tue, 20 Feb 2024 02:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 20 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Cloudy throughout the day, hailstorm in Bangana, chances of rain today
जिले में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे और तेज हवाओं का दौर चलता रहा। उधर, बंगाणा क्षेत्र में दोपहर के समय ओलावृष्टि भी देखने को मिली। हालांकि अन्य क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी तो हुई, लेकिन बादल खुलकर नहीं बरसे। वहीं, बुधवार बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई। इसके बाद दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दोपहर के समय तेज हवाएं भी चलीं। खराब हुए मौसम के बीच लोगों के लिए राहत की बात यह रही कि सर्दी का अहसास कम हुआ। हवाओं के चलने और बादल छाए रहने के बावजूद मौसम में गर्माहट पाई गई। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस बीच बुधवार को बारिश के बाद तापमान गिर सकता है। मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि बुधवार को जिले में बारिश की पूरी संभावना है। इससे तापमान भी गिरेगा।
विज्ञापन


खराब मौसम से किसान खुश
उधर, बारिश की आशंकाओं से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। बुधवार को यदि अच्छी बारिश होती है तो इसे गेहूं सहित अन्य फसलों के लिए बेहद लाभकारी माना जा रहा है। क्षेत्र में करीब 15 दिन पहले भी अच्छी बारिश हुई थी। इसके बाद धूप खिलने से वर्तमान में दोबारा सिंचाई की आवश्यकता महसूस होने लगी थी। किसान रवि कुमार, रविंद्र सैनी, योगराज सिंह, विनोद सैनी ने बताया कि गेहूं व आलू की फसल के लिए इस समय बारिश बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली के कटों ने किया परेशान
खराब मौसम के बीच बिजली के कटों ने लोगों को जमकर परेशान किया। ऊना शहर सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से शाम तक बिजली के कट लगते रहे। इससे कई कार्यस्थलों में लोगों को परेशानी भी हुई। हालांकि विद्युत बोर्ड की ओर से खराब मौसम में किसी अनहोनी को ध्यान में रखते हुए यह कट लगाए गए थे। सोमवार शाम को दोबारा स्थाई तरीके से विद्युत बहाली कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed