फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cleanliness campaign launched in Gram Panchayats of Bangana

Una News: बंगाणा की ग्राम पंचायतों में चलाया स्वच्छता अभियान

Mon, 01 Jul 2024 03:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 01 Jul 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign launched in Gram Panchayats of Bangana
बंगाणा (ऊना)। विकास खंड बंगाणा के तहत रविवार को सभी पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान की अध्यक्षता विकास खंड अधिकारी सुभाष अत्री ने की। इस मुहिम में पंचायत प्रधान, उपप्रधान और अन्य पदाधिकारी ग्राम पंचायत, स्वयं सहायता समूह, युवक मंडल, स्काउट एवं गाइड, एनएसएस स्वयंसेवियों, महिला मंडल व अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में जमा कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक आदि को हटाना है, ताकि आगामी मानसून के दौरान नालियों में रुकावट न हो और जलभराव की समस्या से बचा जा सके। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि 15 जून को उपायुक्त की अध्यक्षता में जो बैठक हुई थी, उसकी अनुपालना करते हुए रविवार को ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक भी किया गया। इसमें सभी ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। इसके अलावा जल स्त्रोतों को भी साफ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed