फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cleaning of drains to deal with the problem of waterlogging

Una News: जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नालियों की सफाई

Fri, 20 Jun 2025 07:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
Cleaning of drains to deal with the problem of waterlogging
नगर निगम ऊना में फॉगिंग और ड्रेनेज सफाई अभियान शुरू
विज्ञापन

लोगों से किया अपने घरों के आसपास सफाई रखने का आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम ऊना की ओर से आगामी मानसून सीजन के मद्देनजर शहर में विशेष स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए फॉगिंग और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ड्रेनेज सिस्टम की व्यापक सफाई की जा रही है।नगर निगम ऊना के आयुक्त एवं एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने जानकारी दी कि विशेष फॉगिंग अभियान के अंतर्गत मिनी सचिवालय परिसर, जिलाधीश कॉलोनी, वार्ड नंबर 9 और संतोषगढ़ रोड क्षेत्र में फॉगिंग कार्य किया गया ताकि मच्छरों के प्रकोप एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम को सुनिश्चित बनाया जा सके। इसके अतिरिक्त निगम क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ड्रेनेज लाइनों, नालियों और जल निकासी मार्गों की समुचित सफाई की जा रही है ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी सुचारू रूप से हो और नागरिकों को असुविधा न हो। नगर निगम आयुक्त ने नगर वासियों से अपील की है कि वह अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में सफाई बनाए रखें, गंदा पानी इकट्ठा न होने दें और मच्छर जनित रोगों से बचने के लिए नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे अभियानों में सक्रिय सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed