फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Classes of Kendriya Vidyalaya Nandpur will be held in Behad Jaswan School

Una News: बेहड़ जसवां स्कूल में लगेंगी केंद्रीय विद्यालय नंदपुर की कक्षाएं

Thu, 03 Jul 2025 01:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Classes of Kendriya Vidyalaya Nandpur will be held in Behad Jaswan School
उपायुक्त जतिन लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेहड़ जसवां का दौरा करते हुए।स्रोत विभाग
उपायुक्त ने दिए समुचित व्यवस्थाओं के निर्देश
विज्ञापन

स्थायी भवन निर्माण तक छात्रों को मिलेगा बेहतर शिक्षण वातावरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बडूही (ऊना)। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेहड़ जसवां का दौरा कर वहां संचालित की जाने वाली केंद्रीय विद्यालय नंदपुर की अस्थायी कक्षाओं का निरीक्षण किया। एसडीएम अंब सचिन शर्मा सहित शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट किया कि जब तक केंद्रीय विद्यालय नंदपुर का स्थायी भवन तैयार नहीं हो जाता, तब तक उसकी कक्षाएं बेहड़ जसवां स्कूल परिसर में ही संचालित की जाएंगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सभी भौतिक सुविधाएं और अनुकूल शिक्षण वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं। उद्देश्य यह है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े और उन्हें एक सकारात्मक, शांतिपूर्ण एवं प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण प्राप्त हो।

बाक्स
स्थायी भवन के लिए प्रस्तावित भूमि का भी निरीक्षण

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने केंद्रीय विद्यालय नंदपुर के स्थायी भवन के लिए चयनित भूमि स्थल का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि परियोजना की प्राथमिक रूपरेखा शीघ्र तैयार की जाए और सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ें ताकि विद्यालय का अपना स्थायी भवन जल्द तैयार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed