फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Claim made to take the anti-chitta campaign to every household.

Una News: एंटी चिट्टा अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का दावा

Mon, 21 Sep 2026 10:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 21 Sep 2026 10:16 AM IST
विज्ञापन
Claim made to take the anti-chitta campaign to every household.
मुबारिकपुर (ऊना)। गगरेट ब्लॉक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के एंटी चिट्टा अभियान को लेकर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने का दावा किया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने रविवार को जारी बयान में कहा कि विधायक राकेश कालिया की अगुवाई में अभियान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऊना में आयोजित एंटी चिट्टा वॉकाथॉन में गगरेट क्षेत्र से युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और पंचायत स्तर पर लोगों को जागरूक किया गया। युवाओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया, जिसके बाद गगरेट क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवाओं ने वॉकाथॉन में भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में युवाओं और आम लोगों की भागीदारी जरूरी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से क्षेत्र में अभियान से जुड़ी गतिविधियां आगे भी जारी रखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, पंचायत समिति गगरेट अध्यक्ष बृजेश डोगरा, नगर पंचायत गगरेट अध्यक्ष मन्नु ठाकुर, कलोह पंचायत प्रधान अजय ठाकुर और गगरेट के उपप्रधान पवन जसवाल ने संयुक्त बयान में कहा कि गगरेट कांग्रेस संगठन एकजुट होकर जनता से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा है।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा संगठन को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने दावा किया कि गगरेट भाजपा में कई धड़े हैं और संगठन में मतभेद दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed