{"_id":"67cc8fe63e27d9fedc0e9bc7","slug":"civil-hospital-amb-will-remain-alert-regarding-madi-fair-una-news-c-93-1-una1002-147993-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मैड़ी मेले को लेकर नागरिक अस्पताल अंब रहेगा अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मैड़ी मेले को लेकर नागरिक अस्पताल अंब रहेगा अलर्ट
Sun, 09 Mar 2025 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
ऊना। डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी मेले के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। नागरिक अस्पताल अंब को सतर्क रहने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। 10 दिन तक चलने वाले इस मेले में हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों से लाखों श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मैड़ी से सबसे नजदीक का अस्पताल अंब पड़ता है। ऐसे में किसी भी आपातकाल में मरीज को सबसे पहले नागरिक अस्पताल अंब में ही लाया जाता है। इसी के चलते नागरिक अस्पताल अंब के अधिकारियों से सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मैड़ी मेले के दौरान बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद हो गया है। मेले के दौरान मैड़ी व नैहरियां में दो एंबुलेंस तैनात रहेंगी। जो किसी भी आपातकाल में लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने में मदद करेगी। बता दें कि दस दिन चलने वाले इस मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज अंब अस्पताल में दवाइयों का स्टॉक भी पूरा रखा गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में मेडिकल पोस्ट भी उपलब्ध रहेगी, जिसमें 24 घंटे चिकित्सक तैनात रहेंगे। दूसरी तरफ आयुष विभाग की तरफ से भी मेला क्षेत्र में दो आयुष पोस्ट स्थापित की गई हैं। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी मौके पर तैनात हो गई है। जो खाद्य पदार्थ व भंडारों में गुणवत्ता और साफ-सफाई पर नजर रख रही है।
मेले में स्वास्थ्य के लिहाज से सभी व्यवस्थाएं पूरी कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेडिकल पोस्ट भी स्थापित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
-सचिन शर्मा, एसडीएम अंब