फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   City's biomedical waste will be destroyed in Pandaga

Una News: शहर का बायोमेडिकल वेस्ट पंडोगा में होगा नष्ट

Sun, 30 Jun 2024 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 30 Jun 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
City's biomedical waste will be destroyed in Pandaga
नगर परिषद रामुपर के बजाय पंडोगा भेजेगी बायोमेडिकल वेस्ट
विज्ञापन

नगर परिषद ऊना का पंडोगा में स्थित निजी कंपनी के साथ हुआ समझौता
आशुतोष डोगरा
ऊना। शहर के बायोमेडिकल वेस्ट को अब रामपुर स्थित डंपिंग साइट नहीं भेजा जाएगा। इस कूड़े को पूरी तरफ से नष्ट करने के लिए पंडोगा स्थित निजी कंपनी इनवायरो इंजीनियर के साथ नगर परिषद ऊना ने समझौता किया है। कंपनी की ओर से नगर परिषद द्वारा तय किए कलेक्शन सेंटर से कंपनी के वाहनों द्वारा कूड़े को पंडोगा स्थित प्लांट में ले जाया जाएगा, जहां पर उसे नष्ट किया जाएगा।
शहर के बायोमेडिकल वेस्ट को अब रामपुर स्थित डंपिंग साइट पर खुले में नहीं फेंका जाएगा। इस समस्या के निपटारे के लिए नगर परिषद ने एक निजी कंपनी से समझौता किया है। बता दें कि शहर में नगर परिषद सूखा, गीला रौर बायोमेडिकल वेस्ट अलग-अलग लेती है, लेकिन नगर परिषद की तरफ से बायोमेडिकल को पूरी तरह से नष्ट करने की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में खास तौर पर बायोमेडिकल वेस्ट खुले में पड़ा रहता है। इससे गंदगी पसरी रहती है। पूर्व में नगर परिषद को गंदगी को लेकर एक बार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जुर्माना भी लगा चुका है। इसके बाद नगर परिषद ने अपने स्तर पर बायोमेडिकल वेस्ट को नष्ट करने के लिए कुछ मशीनें स्थापित करने की मांग उच्च अधिकारियों के समक्ष रखी। इस मांग पर भी उच्च अधिकारियों की तरफ से सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग करने के लिए रामपुर में मशीनें स्थापित तो कर दी गईं, लेकिन बायोमेडिकल वेस्ट से संबंधित कोई मशीन मुहैया नहीं करवाई गई। ऐसे में अब बायोमेडिकल वेस्ट नष्ट करने के लिए नगर परिषद ने निजी कंपनी से समझौता कर लिया है। इस समझौते के तहत निजी कंपनी नगर परिषद को बायोमेडिकल वेस्ट को रखने के लिए अलग से बैग भी मुहैया करवाएगी। इसके लिए नगर परिषद को 34 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से निजी कंपनी को देने होंगे।
विज्ञापन


कोट्स
नगर परिषद ने बायोमेडिकल वेस्ट को नष्ट करने के लिए निजी कंपनी से समझौता किया है। डंपिंग साइट के बजाय अब बायोमेडिकल वेस्ट पंडोगा स्थित निजी कंपनी में जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्पा देवी, अध्यक्ष, नगर परिषद, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed