फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   CISF will be deployed for the security of Bhakra Dam till August 29

Una News: भाखड़ा बांध की सुरक्षा में 29 अगस्त तक तैनात होगी सीआईएसएफ

Thu, 07 Aug 2025 07:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
CISF will be deployed for the security of Bhakra Dam till August 29
जवानों के लिए सजने लगे मकान, सीआईएसएफ अधिकारी लेंगे जायजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नंगल। नंगल और भाखड़ा डैम की सुरक्षा का जिम्मा जल्द सीआईएसएफ के कंधों पर होगा। इसके लिए 29 अगस्त तक सीआईएसएफ जवान तैनात होंगे। सीआईएसएफ के अधिकारियों की ओर से आगामी सोमवार को नंगल में उनके रहने के लिए तैयार की जा रही सरकारी ब्लॉकों का दौरा किया जाएगा। बीबीएमबी ने उन मकानों को नया रूप अथवा मरम्मत के अलावा साफ सफाई के काम करवा दिए। बीबीएमबी के दर्जनों सफाई सेवक, मिस्त्री व कारपेंटर अपने अपने काम में डटे हैं।

ध्यान रहे कि पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद बीबीएमबी ने सीआईएसएफ की तैनाती की हरी झंडी देते हुए 8.50 करोड़ रुपये भी जमा करवा दिए। बांध की सुरक्षा के लिए कुल 296 सीआईएसएफ के जवान तैनात होने हैं। पहले चरण में 196 कर्मचारी तैनात होंगे, उनके लिए डबल सी मेन मार्केट, एच व डबल एच ब्लॉक के मकानों की रिपेयर के अलावा सीआईएसएफ के अधिकारियों के लिए कुछ कोठियों में भी साफ सफाई का काम शुरू किया जा रहा। डबल सी ब्लॉक की मरम्मत व साफ सफाई का काम बीबीएमबी के कनिष्ठ अभियंता जगजीत सिंह व अविनाश की देखरेख में चला हुआ।
विज्ञापन

जगजीत सिंह ने कहा कि विभाग के उच्च अधिकारियों से प्राप्त आदेश अनुसार मकानों की मरम्मत के अलावा साफ सफाई करवाई जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed