फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   choas for sampling in market

ऊना बाजार में सैंपल लेने पर व्यापारियों का हंगामा

Fri, 22 Oct 2021 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
choas for sampling in market
ऊना। त्योहारी सीजन में खाद्य सामग्री के सैंपल लेने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी के बाजार में पहुंचने पर व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के बीच बाजार से एकत्र सैंपलों का बैग छीने जाने की बात भी सामने आई है। विरोध स्वरूप व्यापारियों ने मुख्य बाजार में कुछ देर के लिए दुकानें बंद कर दी। व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। मौके पर पुलिस ने मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में उपभोक्ता वस्तुओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग सैंपलिंग की प्रक्रिया चला रहा है। इसके तहत विभागीय टीम बाजारों में दुकानों से सैंपल एकत्र कर उनकी जांच करा रही है। इसी प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपनी टीम के साथ शहर के मुख्य बाजारों में सैंपल एकत्रित करने के लिए पहुंची। विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच सैंपल विभिन्न दुकानों से एकत्रित किए। इसके बाद जब टीम मेन बाजार में एक किराने की दुकान में पहुंची तो व्यापारियों ने इस कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। व्यापारी विभाग की तरफ से की जा रही कार्रवाई के विरोध में जुटना शुरू हो गए।
विज्ञापन

बाजार में मौजूद व्यापारियों ने विभाग व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया। इस संबंध में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंका कश्यप ने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार शुक्रवार को शहर के मुख्य बाजार में किराने की दुकानों से सैंपल लिए जा रहे थे। इस दौरान व्यापारियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसके अलावा पहले से लिए सैंपल के बैग को भी छीना। विभाग की तरफ से शुक्रवार को दस सैंपल भरने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन विरोध के चलते पांच सैंपल लेकर ही वापिस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
त्योहार के दिनों में न की जाए सैंपलिंग
संयुक्त व्यापार मंडल ऊना इकाई के अध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने कहा कि कोरोना काल के बाद अब बाजारों में थोड़ी रौनक बढ़ी है। विभाग को त्योहारी सीजन के बाद सैंपल लेने चाहिए। इससे दुकानदारों में दहशत का माहौल पैदा होता है।

बॉक्स
त्योहारी सीजन में व्यापारियों को न किया जाए तंग
प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सुमेश शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी की बड़ी मार व्यापारी वर्ग पर पड़ी है। इसे देखते हुए संबंधित विभाग को मामले में थोड़ी राहत देनी चाहिए। व्यापारी सैंपल भरने का कोई विरोध नहीं करते, लेकिन त्योहारी सीजन के बाद सैंपल लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed