{"_id":"63f261dfa50cf934910abfa4","slug":"chintpurni-matas-court-will-be-equipped-with-silver-una-news-c-19-1-65511-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना: चांदी से सुसज्जित होगा चिंतपूर्णी माता का दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: चांदी से सुसज्जित होगा चिंतपूर्णी माता का दरबार
Sun, 19 Feb 2023 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
अमन शर्मा
भरवाईं (ऊना)। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी मंदिर का दर्शन स्थल भी चांदी से सुसज्जित होगा। पंजाब के एक श्रद्धालु की ओर से जल्द ही दर्शन स्थल के ऊपर चांदी लगवाई जाएगी। इससे दर्शन स्थल पहले से ओर सुंदर नजर आएगा।
मां चिंतपूर्णी मंदिर के गर्भ गृह के पास जहां श्रद्धालु खड़े होकर माता रानी के दर्शन करते हैं, उसके ठीक ऊपर सीलिंग कर कुछ ही दिनों में चांदी लगाई जाएगी। अनुमान है कि इस कार्य में 10 से 15 किलो तक चांदी का इस्तेमाल होगा। पंजाब के जालंधर जिले के रमेश अग्रवाल की ओर से यह सारा कार्य करवाया जाएगा। वह पहले भी मंदिर के प्रवेश द्वार के दरवाजे के ऊपर और दीवार पर चांदी लगवाने का कार्य करवा चुके हैं। कुछ दिन पहले जालंधर के ही एक श्रद्धालु परिवार की ओर मंदिर में लगी चरण पादुका पर ढाई किलो के करीब चांदी लगवाई गई थी। बता दें कि चिंतपूर्णी मंदिर में मां के भक्त दिल खोलकर नकद चढ़ावा चढ़ाते हैं। इसके साथ ही यहां सोना चांदी भी दिल खोलकर दान किया जाता है। कई श्रद्धालु अभी तक चिंतपूर्णी मंदिर में सोना चांदी के मुकुट, चांदी के छतर, बर्तन चढ़ा चुके हैं। मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि मां के भक्तों की माता रानी के प्रति बेहद आस्था रहती है। श्रद्धालु नकद चढ़ावे के साथ सोना-चांदी भी मां के चरणों में अर्पित करते हैं।
रविवार को उम्मीद मुताबिक नहीं पहुंचे श्रद्धालुु
मां चिंतपूर्णी दरबार में रविवार को भक्तों की आमद रही। छुट्टी वाले दिन उम्मीद के मुताबिक श्रद्धालुओं की आमद नहीं रही। लंबी कतार न होने के कारण श्रद्धालुओं को 20 मिनट के भीतर माता रानी के दर्शन करने को मिले। श्रद्धालुओं की ज्यादातर संख्या पंजाब राज्य से रही। रविवार को मंदिर के कपाट सुबह 4:30 बजे खोल दिए गए थे और मां के भक्तों का आना दरबार में शुरू हो गया।