फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Children between six and 24 months will be given food of their choice: Verma

छह से 24 माह के बच्चों को उनकी पसंद का दिया जाएगा आहार : वर्मा

Tue, 10 Mar 2026 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 10 Mar 2026 06:55 AM IST
विज्ञापन
Children between six and 24 months will be given food of their choice: Verma
ऊना। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से विंग्स प्रोजेक्ट के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं, प्रसवोत्तर महिलाओं तथा छह से 24 माह के बच्चों को उनकी पसंद के अनुसार फूड प्रोडक्ट, दूध और अंडा उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन

यह बात बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय हरोली में सोमवार को विंग्स स्केल-अप प्रोजेक्ट के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) शिव सिंह वर्मा ने कही। वर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की क्षमता को सशक्त बनाकर महिलाओं और बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य में सुधार लाना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विंग्स स्केल-अप प्रोजेक्ट के विभिन्न घटकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्री-कन्सेप्शन महिलाओं की पहचान कर उनकी लाइन-लिस्टिंग तैयार करने और समय-समय पर उसे अपडेट करने की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उन्हें बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) की गणना करने और बीएमआई के आधार पर पोषण संबंधी खाद्य पदार्थ प्रदान करने की प्रक्रिया भी बताई। इस अवसर पर सुपरवाइजर पुष्पा देवी तथा एसएएस टीम से डॉ. अंशिका, सोम और शिवानी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed