{"_id":"60da04718ebc3ec20a705e47","slug":"child-missing-from-dera-baba-badbhag-singh-maidi-fair-found-after-10-years-una-news-sml375129038","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी मेले से लापता बच्चा 10 साल बाद मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी मेले से लापता बच्चा 10 साल बाद मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (ऊना)। डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी मेले से 2011 में लापता हुआ बच्चा दस साल बाद मिला। सोमवार को अंब पुलिस ने बच्चे को उसकी माता के सुपुर्द कर दिया। बच्चा जब गुम हुआ था तब उसकी उम्र 5-6 साल थी। अब वह सोलह साल का है।
राजीव उर्फ नोना सन 2011 में अपने परिवार के साथ डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी मैड़ी मेला में आया था। किसी कारण वह मेले में बिछड़ गया। परिजनों ने बहुत ढूंढा। बाद में निराश होकर अंब थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। अंब पुलिस को अब इसमें सफलता मिली। बच्चे के पंजाब के एक शेल्टर होम में होने की जानकारी मिली। इसके बाद अंब पुलिस टीम ने बच्चे को शेल्टर होम से हासिल किया।
इस बारे में परिवार को सूचित किया। सोमवार को उसकी माता नीना पत्नी चंदन निवासी गुरुहरसहाय फिरोजपुर पंजाब अंब पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने बच्चे को उसकी माता के सुपुर्द कर दिया। डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने बताया कि इस बारे में 2011 में अंब थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। उसे उपमंडलीय मिसिंग सेल टीम ने खोज कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।