फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chief Minister Sukh Aashray Yojana is giving a solid roof to shattered dreams

Una News: बिखरे सपनों को पक्की छत दे रही मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना

Thu, 10 Jul 2025 07:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Sukh Aashray Yojana is giving a solid roof to shattered dreams
योजना के दायरे में आने से नंगल खुर्द के रंजीत सिंह का सपना हुआ साकार
विज्ञापन

पांच मरले भूमि और गृह निर्माण के लिए एक लाख रुपये की पहली किस्त मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हर इंसान अपने पक्के घर का सपना देखता है लेकिन कुछ के लिए यह सपना हालात और अभावों के बोझ तले दबकर बिखर जाता है। ऊना जिले के नंगल खुर्द निवासी 21 वर्षीय रंजीत सिंह और उनके भाई-बहनों के लिए भी अपने पक्के घर का सपना माता-पिता के असमय निधन के बाद एक अधूरी कल्पना बनकर रह गया था। हिमाचल सरकार की मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से मिली सहायता के बूते उनका यह सपना अब साकार हो रहा है। योजना के तहत रंजीत को लगभग पांच मरले भूमि और गृह निर्माण के लिए एक लाख रुपये की पहली किस्त प्राप्त हुई है। अब उस जमीन पर दो कमरों, लॉबी और शौचालय सहित एक पक्के घर की नींव रखी जा चुकी है। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत पात्र निराश्रितों को गृह निर्माण के लिए कुल तीन लाख रुपये की सहायता चार किस्तों में प्रदान की जाती है। साथ ही घर के लिए जमीन न होने की स्थिति में तीन बिस्वा तक भूमि भी राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाती है। रंजीत बताते हैं कि माता-पिता के असमय निधन के बाद उनके बड़े भाई ने पूरे परिवार की ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली। छह भाई-बहनों के इस परिवार के पास रहने को सिर्फ एक कमरा था और खाना, सोना, पढ़ना, सब कुछ उसी एक जगह पर होता था। संघर्षपूर्ण जीवन में एक मोड़ तब आया जब उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की जानकारी मिली। उपायुक्त ऊना जतिन लाल का कहना है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की संवेदनशील सोच एवं कल्याणकारी दृष्टिकोण के अनुरूप जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का लाभ प्रत्येक पात्र बच्चे तक समय पर और प्रभावी ढंग से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed