फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chief Minister announces opening of DSP and Sub-Judge Courts in Bangana

Una News: मुख्यमंत्री ने बंगाणा में की डीएसपी और सब-जज कोर्ट खोलने की घोषणा

Sat, 14 Mar 2026 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 14 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister announces opening of DSP and Sub-Judge Courts in Bangana
कुटलैहड़ के बंगाणा में आयोजित जनसभा के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू 
ऊना। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने 14.92 करोड़ रुपये की तुरकाल पंगा पेयजल की योजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना के पूरा होने पर बुधान, चमयाड़ी, धुंगले, लठियाणी और तनोह ग्राम पंचायतों के 10 हजार से निवासियों को लाभ होगा। उन्होंने सामर्थ्य ज्ञानदीप पुस्तकालय और सामर्थ्य व्यायामशाला का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बंगाणा में डीएसपी ऑफिस और सब जज कोर्ट खोलने की घोषणा की। उन्होंने रायंसरी और लठियाणी में पीएचसी खोलने की घोषणा की। समारोह में उपस्थित महिला मंडलों को 25-25 हजार रुपये प्रदान किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और अगले वित्त वर्ष से आधुनिक तकनीक से पानी को साफ करने पर 2000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा अपने क्षेत्र के लोगों के काम करवाने के लिए सबसे ज्यादा आवेदन लेकर सचिवालय में आते और लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




हिमाचल की वित्तीय हालत पंजाब से बेहतरः मुख्यमंत्री

पंजाब के वित्त मंत्री पर पलटवार करते हुए सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति पंजाब से बहुत बेहतर है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब में ओपीएस देने की बात की थी। अब चुनाव सिर पर हैं लेकिन आज तक सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस नहीं दी गई। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पहली ही कैबिनेट बैठक में अपने कर्मचारियों को ओपीएस दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अभी प्राकृतिक आपदा से जूझ ही रही थी कि राजनीतिक आपदा आ गई। उन्होंने कुटलैहड़ की जनता से कहा कि आपके और देवी-देवताओं के आशीर्वाद से कांग्रेस के विधायकों की संख्या फिर से 40 हो गई। भाजपा पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री कहा कि पिछली सरकार ने चुनाव जीतने के लिए जनता का पैसा लुटा दिया। उन्होंने कहा, कि अपने मित्रों की झोली भरने के लिए पूर्व भाजपा सरकार ने एक हजार करोड़ रुपये के भवन बना दिए, जो खाली पड़े हैं। भाजपा हिमाचल विरोधी है। हम सीबीएसई स्कूल खोल रहे हैं तो भाजपा द्वारा उसका भी विरोध किया जा रहा है। इन सीबीएसई स्कूलों में बेहतर शिक्षा के लिए अगले दो महीने में सभी अध्यापकों की नियुक्ति कर दी जाएगी।




हम पहाड़ी किसी से नहीं डरते: अग्निहोत्री

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि माता चिंतपूर्णी मंदिर और आसपास की पंचायतों को पानी पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ के लिए लगभग 47 करोड़ रुपये की पीने के पानी की परियोजना जल्द ही स्वीकृत की जाएगी। पंजाब के वित्त मंत्री के बयान की निंदा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपना घर संभालें, क्योंकि पंजाब का कर्ज बढ़कर 4.50 लाख करोड़ रुपये हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने बीबीएमबी को 4500 करोड़ रुपये हिमाचल को देने के निर्देश दिए लेकिन पंजाब ने अभी तक पैसा नहीं दिया। यही नहीं शानन परियोजना पर पंजाब ने कब्जा किया है। चंडीगढ़ में 7.16 प्रतिशत हिस्सा हमारा है। हम पहाड़ी जरूर हैं लेकिन किसी से नहीं डरते। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में एक वीरेंद्र कंवर की बीजेपी और दूसरी भुट्टो बीजेपी है और आने वाले समय में भी विवेक शर्मा का रास्ता साफ होता रहेगा।

कुटलैहड़ के बंगाणा में आयोजित जनसभा के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू 

कुटलैहड़ के बंगाणा में आयोजित जनसभा के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed