{"_id":"6a0c503870f06a824304dd3f","slug":"chemists-come-out-in-support-of-bharat-bandh-medicine-shops-will-remain-closed-on-20th-una-news-c-93-1-una1026-192251-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भारत बंद के समर्थन में उतरे केमिस्ट, 20 को बंद रहेंगी दवाइयों की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भारत बंद के समर्थन में उतरे केमिस्ट, 20 को बंद रहेंगी दवाइयों की दुकानें
Wed, 20 May 2026 05:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 20 May 2026 05:27 AM IST
विज्ञापन
नकली दवाइयों के खतरे और कॉर्पोरेट दबाव के खिलाफ आंदोलन, मरीजों की सुरक्षा का भी उठाया मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसीदौलतपुर चौक (ऊना)। ऑल इंडिया दवा संघ के आह्वान पर 20 मई को प्रस्तावित भारत बंद के समर्थन में दौलतपुर चौक के केमिस्टों ने मंगलवार को बैठक कर आगामी रणनीति तैयार की। बैठक में क्षेत्र के सभी दवा विक्रेताओं ने एकजुट होकर कहा कि वे ऑल इंडिया दवा संघ के साथ मजबूती से खड़े हैं।
दवा विक्रेताओं ने कहा कि ऑनलाइन दवाओं की बिक्री, कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा दिए जा रहे भारी डिस्काउंट और नकली दवाइयों के बढ़ते खतरे के विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल व्यापार से जुड़ा मुद्दा नहीं, बल्कि मरीजों की सुरक्षा और दवा व्यवस्था को बचाने की लड़ाई भी है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि क्षेत्र की सभी दवा दुकानें 19 मई की रात से बंद कर दी जाएंगी और 21 मई की सुबह खोली जाएंगी।
बैठक में दवा संघ के जिला कॉर्डिनेटर संजीव पराशर सहित क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोर संचालक मौजूद रहे।