{"_id":"67099b7ebbdf5c03ff08f264","slug":"checks-distributed-to-needy-families-for-weddings-una-news-c-93-1-ssml1047-135451-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जरूरतमंद परिवारों को शादियों के लिए वितरित किए चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जरूरतमंद परिवारों को शादियों के लिए वितरित किए चेक
Sat, 12 Oct 2024 03:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 12 Oct 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
गरीब परिवार की कन्याओं के विवाह के लिए पात्र परिवारों को चैक वितरित करने के मौके पर विधायक सुदर
विधायक बबलू ने पंजोआ में आयोजित किया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह ने 21 निर्धन कन्याओं की शादी के लिए 5 लाख 15 हजार रुपये के चेक वितरित किए। माता चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के माध्यम से शुक्रवार को पंजोआ स्थित अपने कार्यालय में विधायक ने गरीब परिवारों से संबंधित बेटियों की शादी के लिए उक्त सहायता राशि के चेक वितरित किए।
विधायक सुदर्शन सिंह ने कहा कि क्षेत्र में निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार हरसंभव सहायता उपलब्ध करवा रही है। कांग्रेस सरकार द्वारा महज 20 माह के कार्यकाल में ही करोड़ों रुपयों की आर्थिक सहायता जरूरतमंद परिवारों को वितरित की जा चुकी है। वहीं, निर्धन परिवारों की बेटियों को शादी के लिए माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के माध्यम से हर प्रकार की सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बेटी की शादी के लिए पहले केवल 15 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया है। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस चिंतपूर्णी के अध्यक्ष डाॅ. रविंद्र कुमार शर्मा, उपप्रधान ठठल रोहित बाली, पोलियां पुरोहितां की प्रधान मंजू चौधरी, पूर्व प्रधान ज्ञान चंद, मास्टर बलवीर सिंह, राजेश कुमार, अनिल तक्खी आदि भी उपस्थित रहे।