फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chaos for early harvesting of wheat crop

Una News: गेहूं की फसल की जल्द कटाई के लिए अफरा-तफरी

Mon, 28 Apr 2025 06:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 06:51 AM IST
विज्ञापन
Chaos for early harvesting of wheat crop
फसल को आग लगने की बढ़ती घटनाओं से सहमे किसान
विज्ञापन

मजदूरों को महंगे दाम देकर रात के समय भी करवाई जा रही कटाई
किसानों ने कहा- 1500 कनाल तक फसल हुई राख
अचानक घट रही आग लगने की घटनाओं से किसान हताश

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में गेहूं की फसल को आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इससे किसान सहम गए हैं। पिछले कुछ दिनों में 1500 कनाल भूमि में उगाई गई गेहूं की फसल तबाह हो गई है। बीते वर्षों में ऐसा कभी नहीं हुआ। किसानों में अब फसल की जल्द कटाई को लेकर अफरा-तफरी का माहौल है। कटाई मजदूरों के पास चार से पांच दिन का एडवांस में काम है। किसान अब नहीं चाहते की बची हुई फसल भी आग की भेंट चढ़ जाए।किसान हैरान हैं कि आखिर फसल पकने के बाद अचानक आग लग कैसे रही है। कुछ जगह विद्युत स्पार्किंग इसका कारण रहा लेकिन हर स्थान पर ऐसा नहीं था। ऐसे में किसानों के भीतर यह डर है कि कोई शरारती तत्व ऐसा तो नहीं कर रहा। फसल पूरी तरह सूख चुकी है और एक चिंगारी से फसल आग पकड़ रही है। दिन में चल रहीं तेज हवाएं आग में घी का काम कर रही हैं। किसानों का कहना है कि फसल को लगी आग बुझाना आसान काम नहीं है। आग बेहद तेज गति से फैलती है। दमकल विभाग जब तक पहुंचता है, खासा नुकसान हो चुका होता है।


किसान विनोद कुमार ने बताया कि पहले मजदूरों को कटाई के दाम को लेकर बातचीत होती थी। अब आग की घटनाओं के बाद 1000 से 1200 रुपये प्रति कनाल कटाई के दिए जा रहे हैं। किसान केवल अपनी फसल को सुरक्षित घर लेकर जाना चाहता है।
विज्ञापन


---

किसान सतीश कुमार ने कहा कि फसल पर हजारों रुपये का खर्च होता है। छह महीने तक लगातार मेहनत करनी पड़ती है। एकाएक फसल का राख हो जाना कोई कैसे बर्दाश्त करे। कई किसानों को इस बार दाने खरीद कर साल भर गुजारा करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनिदेशक जिला कृषि विभाग ने कहा कि निश्चित तौर पर इस बार कई कनाल गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गई। इसके कारण तलाशने होंगे। कहा कि विभाग की टीमें नुकसान का आकलन करने में पूरा सहयोग कर रही हैं। किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed