फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Central Students Union Executive of Una College took oath

Una News: ऊना महाविद्यालय की केंद्रीय छात्र संघ कार्यकारिणी ने ली शपथ

Sat, 12 Oct 2024 03:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 12 Oct 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Central Students Union Executive of Una College took oath
ऊना कालेज में नवगठित केंद्रीय छात्र संघ की कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्याति​थि व
ऊना। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के बीसीए सभागार में शुक्रवार को महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ की कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलवाई गई। समारोह के मुख्यातिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग संघ के चेयरमैन एवं ऊना सदर पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने शिरकत की।
विज्ञापन

स्नातकोत्तर तृतीय सत्र एमकाम की पूजा धीमान ने अध्यक्ष, बीएससी तृतीय वर्ष की खुशवीर कौर ने उपाध्यक्ष, बीकाॅम द्वितीय वर्ष की इशिता ने सचिव, बीए प्रथम वर्ष की पलक ने संयुंक्त सचिव पद की शपथ ली। इनके साथ ही विभिन्न गतिविधियों से मनोनीत कुल 42 सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण किया। मनोनीत छात्रसंघ कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों ने महाविद्यालय प्रशासन को यथासंभव योगदान देने की शपथ ली। इससे पहले प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। सतपाल रायजादा ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। काॅलेज के उपप्राचार्य प्रो. पुनीत प्रेम ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय पीटीए प्रधान तिलक राज, पूर्व-छात्र संगठन के प्रधान वरुण पुरी, जबकि मंच संचालन डॉ. रंजू भनोटा व अमरजीत मान ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed