फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Center presented the budget for the general public: Balbir

केंद्र ने पेश किया आम जनता का बजट : बलबीर

Tue, 04 Feb 2025 04:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 04:52 PM IST
विज्ञापन
Center presented the budget for the general public: Balbir
अंब (ऊना)। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने केंद्रीय बजट को आम जनता का बजट बताया। मंगलवार को अंब में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि यह बजट सरकार की समग्र दृष्टि और विभिन्न क्षेत्रों में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। विशेष रूप से उन्होंने कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर में लाए गए प्रस्तावों की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का एलान किया है। इससे कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने और किसानों की आय में वृद्धि करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए जो प्रस्ताव आए हैं, वे समाज के सभी वर्गों के लिए लाभकारी होंगे। बजट में विशेष ध्यान बुनियादी ढांचे के विकास पर दिया गया है, जिससे रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे और देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रदेश सरकार को चाहिए कि केंद्रीय बजट में घोषित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed