फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   cement

नंगल जरियाला से 30 बोरी सरकारी सीमेंट चोरी

Fri, 07 Feb 2020 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
cement
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत नंगल जरियालां में सरकारी सीमेंट चोरी होने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत से सीमेंट चोरी होने की वारदात से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। ग्राम पंचायत ने इस बाबत त्वरित कार्रवाई करते हुए सीमेंट चोरी का मामला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत नंगल जरियालां के वार्ड नंबर तीन में मनरेगा के तहत रास्ते का निर्माण कार्य चला हुआ था और इसमें प्रयोग होने वाले सीमेंट के 35 बैग मोहल्ले के साथ सटे आंगनबाड़ी केंद्र के बरामदे में रखे हुए थे, लेकिन शुक्रवार सुबह जब कार्य शुरू करने के लिए मनरेगा के तहत लगे मजदूर सीमेंट लेने गए तो वहां सीमेंट की 35 में से 30 बोरियां गायब पाकर हैरान रह गए और उन्होंने सीमेंट चोरी होने की सूचना ग्राम पंचायत प्रधान एवं उपप्रधान को दी। मौके पर पहुंचकर ग्राम पंचायत प्रधान एवं उपप्रधान सहित अन्य प्रतिनिधियों ने इसका जायजा लिया और 35 बोरी में से 30 बोरी गायब पाकर मामले की शिकायत गगरेट थाना में दर्ज करवाई। उधर ग्राम पंचायत प्रधान संतोष कुमारी एवं उपप्रधान शौर्य चक्र विजेता कैप्टन सुशील जरियाल ने बताया कि उनकी पंचायत के वार्ड नंबर तीन में लगभग नौ लाख रुपये की लागत से एक महीने से मनरेगा के तहत रास्ते का निर्माण कार्य चला हुआ था, जिससे संबंधित सरकारी सीमेंट के 35 बैग आंगनबाड़ी केंद्र के बरामदे में रखे हुए थे। शुक्रवार सुबह 30 बैग गायब पाए जाने पर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवा दी है ताकि अज्ञात चोरों का पता चल सके। उधर, थाना प्रभारी हरनाम सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत नंगल जरियालां की ओर से 30 बैग सीमेंट चोरी होने की लिखित शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए पुलिस टीम भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed