फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cement prices increased again within one and a half month, people upset

Una News: डेढ़ माह के भीतर दोबारा बढ़ा दिए सीमेंट के दाम, लोग परेशान

Fri, 17 Jan 2025 07:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
Cement prices increased again within one and a half month, people upset
कहा, सीमेंट उत्पादक प्रदेश में, दाम बढ़ोतरी न्यायसंगत नहीं
विज्ञापन

बोले -गरीबों के लिए मकान बनाना हुआ महंगा, सरकार दे राहत

संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। प्रदेश में अल्ट्राटेक, एसीसी और अंबुजा सीमेंट के दाम में पांच रुपये प्रति बोरी बढ़ोतरी की गई है। इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। निर्माण कार्यों में लोगों को और जेब ढीली करनी पड़ेगी। डेढ़ महीने में सीमेंट के दाम में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 10 रुपये प्रति बोरी सीमेंट के दाम बढ़ाए गए थे। अब दोबारा बढ़ोतरी हुई है। सीमेंट के दाम लगातार बढ़ने से आम जनता में रोष है। लोगों का कहना है कि प्रदेश में निर्मित हो रही आवश्यक वस्तु का लगातार दाम बढ़ाना उचित फैसला नहीं है। इस बारे में बातचीत में स्थानीय लोगों ने इस फैसले पर अपनी राय रखी है।
आजकल मकान निर्माण का काम मंदा चल रहा है। लोग शादियों या धार्मिक कार्यों में लगे हुए हैं। ऊना जिले से बहुत सी जनता प्रयागराज स्नान करने भी जा रही है। इस बीच हिमाचल में जहां सीमेंट का उत्पादन होता है, वहां महीने बाद दोबारा दाम बढा दिए हैं। सरकार को चाहिए कि मकान बनाने की सामग्री के दाम कम करके जनता को राहत दे।
विज्ञापन

जनक राज, सीमेंट विक्रेता
जिस राज्य में कोई उत्पाद तैयार होता है, वहां दूसरे राज्यों के मुकाबले वह वस्तु कम कीमत पर उपलब्ध होनी चाहिए। लेकिन, डेढ़ महीने में सीमेंट के रेट दोबारा बढ़ाकर गरीबों पर बोझ बढ़ाया गया। सरकार को दाम बढ़ाने हैं तो गैर जरूरी वस्तुओं का बढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण कुमार, शिक्षाविद।
----
सीमेंट सरिया के दाम सातवें आसमान पर हैं। मजदूरी करने वाला आदमी कैसे सिर छिपाने के लिए छत बना सकता है। बार-बार सीमेंट के रेट बढ़ने से गरीब पर और मार पड़ रही है। सरकार बड़े हुए दाम वापस लेकर गरीबों को राहत दे।
वीरेंद्र कुमार
---
डेढ़ महीने में दो बार रेट बढ़ना हमारी समझ से परे है। सरकार को साल की शुरुआत में ही सीमेंट के दाम तय कर देने चहिए ताकि गरीब और मध्य वर्ग को बार-बार महंगाई की मार न झेलनी पड़े।
संजीव कुमार
---
चुनाव के समय हर राजनीतिक पार्टी महंगाई कम करने का ढोल पीटती है। जब सत्ता में आ जाते हैं तो सब भूल जाते कि क्या वायदे किए थे। छत तो हर एक के लिए चाहिए। संबंधित सामग्री भी सस्ती हो।

सविता देवी
सरकार को चाहिए कि आम आदमी के लिए जो जरूरी वस्तुएं हैं, उनके दाम कम करें। अमीर आदमी को तो कोई फर्क नहीं पड़ता, गरीब हर प्रकार से पिस रहा है। सरकार को चाहिए कि गरीब को भी सिर छिपाने का सपना पूरा होना चहिए।
विशाल कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed