फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   CCTV cameras installed at various places in the city

Una News: शहर में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित

Fri, 08 May 2026 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 08 May 2026 06:46 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras installed at various places in the city
ऊना। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने शहर के प्रमुख चौकों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा मुख्य मार्गों को चिह्नित कैमरे लगाए हैं। कैमरे लगने के बाद शहर में होने वाली गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। जिला प्रशासन ने इस परियोजना के लिए 2.34 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस विभाग के अनुसार आधुनिक तकनीक के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शहर में बढ़ती आवाजाही और यातायात दबाव को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी आवश्यक हो गई थी। ऐसे में अब प्रमुख स्थानों पर हाई क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिन्हें कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। जानकारी के अनुसार बस अड्डा क्षेत्र, मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन मार्ग, अस्पताल चौक, शैक्षणिक संस्थानों के आसपास और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कैमरे स्थापित किए हैं। कैमरों की मदद से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी। सीसीटीवी कैमरे लगने से अपराधों की रोकथाम और मामलों की जांच में आसानी होगी। इसके अलावा त्योहारों और विशेष आयोजनों के दौरान भी निगरानी व्यवस्था अधिक प्रभावी हो सकेगी।
विज्ञापन



शहर में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सचिन हिरेमठ, पुलिस अधीक्षक ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed