{"_id":"636d46d84faa6156dd484324","slug":"caught-wine-bottels-una-news-sml42747522","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की गिनती में निकली 505 पेटी अवैध शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की गिनती में निकली 505 पेटी अवैध शराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा क्षेत्र के रायपुर मैदान से पकड़ी अवैध शराब की गिनती पूरी हो गई। पुलिस ने कुल 505 पेटी शराब की बरामद की। इसमें 443 पेटी अंग्रेजी, 30 बीयर और 32 देसी शराब की पेटियां शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को रायपुर मैदान में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की थी। इस दौरान एक मकान में अवैध शराब बरामद की गई। यह खेप एक कमरे में डंप करके रखी हुई थी। इसमें शराब के करीब 60 ब्रांड शामिल हैं। पुलिस ने शराब की इस खेप को बंगाणा थाना लाई थी, जहां बुधवार को इसकी गिनती जारी रही। यह शराब अभी की नहीं बल्कि पुराने समय की बताई गई है। शराब की निर्मित अवधि भी छह साल पूर्व की बताई गई है। इसमें से कुछ देसी शराब और बीयर की अंतिम तिथि भी निकल चुकी है। वहीं बोतल वाली पेटियों को दीमक लग चुका है। शराब का जखीरा कैसे रायपुर मैदान में पहुंचा और कब रात के अंधेरे का फायदा उठाकर उक्त गोदाम में यह शराब का जखीरा रखा गया। ऐसे कई सवालों पर जांच चल रही है।
उधर, पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मुख्य आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।