{"_id":"633b1e3958f91c1af64cdf83","slug":"cash-theft-from-shop-una-jol-una-news-sml4237956154","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से नोटों का भरा बैग लेकर प्रवासी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से नोटों का भरा बैग लेकर प्रवासी फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोल (ऊना)। पुलिस चौकी जोल के तहत कस्बा सोहारी बाजार में एक प्रवासी सोमवार सुबह दुकानदार का नोटों से भरा बैग चुराकर फरार हो गया। दुकानदार ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस चौकी जोल में की। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह एक प्रवासी सोहारी बाजार में शिव शक्ति किराना स्टोर पर सामान लेने पहुंचा। कुछ सामान लेने पर उसने 500 रुपये का नोट दिया। इस पर दुकानदार खुले पैसे न होने के चलते पास वाली दुकान से पैसे लेने के लिए गया।
दुकानदार की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर प्रवासी व्यक्ति दुकान के दराज में रखे पैसों से भरे बैग को लेकर फरार हो गया। जब दुकानदार लौटा तो उसने देखा की प्रवासी गायब था और दराज खुला पड़ा है। उसमें से पैसों बाला बैग भी गायब था। आनन-फानन में पूरे बाजार व आसपास उस प्रवासी व्यक्ति की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। दुकानदार रोहित सोनी ने बताया कि दुकान से गायब हुए बैग में लगभग 18 हजार की नकदी थी।