फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   case on one 12 people

चक्का जाम करने पर एक दर्जन के खिलाफ केस

Wed, 14 Sep 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Wed, 14 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
case on one 12  people
महाराष्ट्र पुलिस

देहलां गांव के युवक की विदेश में हुई मौत को लेकर प्रशासन की ओर से कोई जांच न करने पर चक्का जाम करके विरोध प्रदर्शन करने वालों पर प्रशासन की गाज गिर गई है। पुलिस ने सोमवार को देहलां गांव में हाईवे को बंद करने पर मृतक युवक के परिजनों सहित गांव के दर्जन भर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार को देहलां के ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ऊना-चंडीगढ हाईवे को बंद कर दिया था। ग्रामीणों का आरोप था कि प्रशासन देहलां के युवक की विदेश में हुई मौत के मामले में जांच नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि देहलां गांव के एक युवक सुखविंद्र सिंह (33) की कुवैत में अगस्त में रहस्यमयी मौत हो गई थी। सुखविंद्र सिंह का शव बाथरूम में छत से लटका हुआ मिला था। युवक के परिजनों ने कुवैत में सुखविंद्र सिंह के साथ कार्यरत केरला के कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए डीसी के माध्यम से केंद्रीय विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज को ज्ञापन प्रेषित करके बेटे की हत्या करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन


लेकिन, हत्यारों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर मृतक के पिता शिंगारा सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने ऊना-नंगल हाईवे पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। वहीं, प्रदर्शन की सूचना मिलने पर एसडीएम पृथीपाल सिंह और डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह दल बल सहित मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठे ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही देहलांवासियों ने धरना समाप्त किया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि हाईवे को बंद करने वाले करीब एक दर्जन ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस देहलां के युवक की विदेश में हुई मौत के मामले में विदेश मंत्रालय से बातचीत कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed