फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Case filed against youth for making viral video with weapon

Una News: हथियार के साथ वीडियो वायरल करने पर युवक पर मामला दर्ज

Sun, 11 Jan 2026 07:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Case filed against youth for making viral video with weapon
पंडोगा (ऊना)। पुलिस थाना हरोली के तहत एक व्यक्ति की ओर से हथियार सहित वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल करने की घटना महंगी साबित हुई। पुलिस चौकी पंडोगा ने मामले को दर्ज कर आगामी जांच तेज कर दी है। एएसआई चैन सिंह की शिकायत पर प्रकाश मनकोटिया पुत्र सतिंद्र सिंह, निवासी गांव पंजावर, तहसील हरोली, जिला ऊना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार 11 जनवरी 2026 को एएसआई चैन सिंह अपनी टीम के साथ गश्त के लिए घालुवाल में मौजूद थे, जब उन्हें सूचना मिली कि इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति का हथियार के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। एएसआई ने वीडियो अपने व्हाट्सएप पर मंगाकर जांच की। वीडियो में देखा गया कि युवक ने पंजाबी गाने के साथ गाड़ी में बैठे हुए पिस्टल दिखाते हुए पोस्ट डाली थी, जिससे हथियार का सार्वजनिक प्रदर्शन हुआ। जांच में पता चला कि वह व्यक्ति प्रकाश मनकोटिया है। एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि प्रकाश मनकोटिया के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed