{"_id":"6a6ba2fe97cbca9c720f63e6","slug":"car-stalled-in-the-middle-of-the-road-after-its-steering-wheel-locked-while-driving-una-news-c-93-1-una1002-200634-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चलती कार का स्टीयरिंग लॉक होने से बीच सड़क रुकी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चलती कार का स्टीयरिंग लॉक होने से बीच सड़क रुकी कार
Fri, 31 Jul 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। गगरेट चौक पर वीरवार को एक तकनीकी खराबी ने कुछ देर के लिए पूरे यातायात की रफ्तार रोक दी। गगरेट मुख्य चौक से गुजर रही एक कार का अचानक स्टीयरिंग लॉक होने से वाहन बीच सड़क पर ही रुक गया। हालांकि चालक ने घबराने के बजाय सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए वाहन को नियंत्रित रखा। उसकी सतर्कता के चलते संभावित बड़ा सड़क हादसा टल गया। कार के सड़क के बीचोंबीच रुकते ही चौक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते जाम की स्थिति बन गई और करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। कार्यालय, बाजार और अन्य स्थानों की ओर जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस अधिकारी घनश्याम शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल मोर्चा संभालते हुए यातायात को वैकल्पिक रूप से संचालित किया ताकि जाम और न बढ़े। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से खराब कार को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। वाहन हटते ही धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां हर समय भारी यातायात रहता है। यदि चालक ने समय रहते संयम नहीं दिखाया होता तो कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां हर समय भारी यातायात रहता है। यदि चालक ने समय रहते संयम नहीं दिखाया होता तो कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।
विज्ञापन