फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Car falls into pothole dug for severage chamber in near Chintpurni in Una

सीवरेज चैंबर के लिए खोदे गड्ढे में गिरी श्रद्धालुओं की कार

Sat, 26 Feb 2022 11:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Car falls into pothole dug for severage chamber in near Chintpurni in Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करने के बाद घर लौट रहे हरियाणा के श्रद्धालुओं की कार शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक गड्ढे में जा गिरी। गनीमत रही कि श्रद्धालु इस हादसे में सकुशल बच गए।
चिंतपूर्णी बस स्टैंड के पास सड़क के बीचोंबीच किया यह गड्ढा सीवरेज चैंबर बनाने के लिए किया गया है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर इसके आसपास कोई चेतावनी वाला साइन बोर्ड नहीं लगाया गया। इससे सीवरेज का काम कर रहे ठेकेदार की लापरवाही उजागर हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हरियाणा से आए श्रद्धालु बच्चों समेत कार में सवार थे। रात के समय माता रानी के दर्शन करके वापस जा रहे थे तो बस स्टैंड के पास बनाए सीवरेज चैंबर के लिए किए गड्ढे में उनकी कार गिर गई। कार गिरते देख मौके पर स्थानीय लोग व टैक्सी चालकों ने तुरंत कार सवारों को सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार प्रशासन ने पिछले काफी समय से सीवरेज का काम तो लगाया हुआ है, लेकिन गड्ढों से किसी प्रकार के हादसे को रोकने के लिए कोई सावधानी नहीं बरती जा रही। बाद में मंदिर न्यास की दमकल विभाग की गाड़ी को बुलाकर कार को बाहर निकाला गया।

स्थानीय लोगों रमेश, सुरेंद्र और अन्य ने डीसी ऊना से मांग की है कि सीवरेज को लेकर जहां भी चैंबर के लिए गड्ढे किए जा रहे हैं, वहां सुरक्षा को लेकर जरूरी सूचना जरूर दर्शाएं क्योंकि कई बार रात के समय कोई अनहोनी घटना घट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed