फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Car crashes into pole while trying to save a stray animal.

Una News: लावारिस पशु को बचाने के प्रयास में खंभे से टकराई कार

Sat, 08 Aug 2026 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 08 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Car crashes into pole while trying to save a stray animal.
दौलतपुर चौक (ऊना)। तलवाड़ा से दौलतपुर चौक आ रही एक कार शुक्रवार को अचानक सड़क पर आए लावारिस पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई।
विज्ञापन

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि एयरबैग समय पर खुल जाने से चालक की जान बच गई। उसे मामूली चोटें आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार जैसे ही उक्त स्थान पर पहुंची, तभी अचानक एक लावारिस पशु सड़क पर आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन मोड़ा, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र में लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या लगातार सड़क हादसों का कारण बन रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सड़कों पर घूम रहे पशुओं को जल्द हटाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed