{"_id":"60acf6768ebc3e75177257a8","slug":"car-collision-with-bike-and-truck-one-injured-una-news-sml3714164160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक और ट्रक से भिड़ी स्विफ्ट कार, बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक और ट्रक से भिड़ी स्विफ्ट कार, बाइक सवार घायल
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। भरवाईं-गगरेट सड़क पर स्विफ्ट कार की ट्रक और बाइक से टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार को गंभीर चोटें आई है। सड़क हादसे के तुरंत बाद बाइक सवार को लोगों की सहायता से स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
हादसे में एसबीआई गगरेट शाखा का कर्मी घायल हुआ है। वह सुबह मुबारिकपुर से गगरेट आ रहा था। इस दौरान स्विफ्ट कार टेंपरेरी नंबर लिंक रोड से मुख्य मार्ग पर आ रही थी, जबकि बाइक सवार मुख्य मार्ग से बैंक की ओर जा रहा था। कार सवार ने जब बाइक सवार को देखा तो कार को तेजी से मोड़ने की कोशिश की।
इसी कोशिश में कार ट्रक के नीचे घुस गई। इस घटना में बैंक कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गया। बैंक कर्मी को गगरेट अस्पताल में दाखिल किया गया है। उसके सिर पर टांके लगाए गए हैं। घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है। एसएचओ गगरेट दर्शन सिंह ने कहा कि पुलिस ने मौके पर जाकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। -संवाद