फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   car classed one dead one injoured

पहाड़ी से टकराई कार, एक की मौत, एक घायल

Tue, 30 Aug 2016 10:01 PM IST
अमर उजाला ऊना।
अमर उजाला ऊना। Updated Tue, 30 Aug 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
बंगाणा उपमंडल के हमीरपुर-ऊना रोड स्थित पनेड़ में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है। मृतक की पहचान कुल्लू जिला के धारा डाकघर सोजल निवासी यशपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घायल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पंजाब के होशियारपुर निवासी अनुराग सूद सोमवार रात करीब एक बजे कार में कुल्लू से होशियारपुर जा रहे थे। इसी दौरान पनेड़ में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहाड़ी से जा टकराई। टक्कर के बाद कार सड़क में ही पलट गई। हादसे में कार चालक अनुराग सूद और यशपाल बुरी तरह घायल हो गए। यशपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को हादसे बारे में जानकारी दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच यशपाल के शव को कब्जे में लिया और क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां मंगलवार सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया है। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed