फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Capture of Lal Singi should be done soon based on opportunity: Balbir

लाल सिंगी में कब्जा मौका को आधार मान जल्द हो बंदोबस्त : बलबीर

Thu, 21 Nov 2024 05:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
Capture of Lal Singi should be done soon based on opportunity: Balbir
कहा- समय पर मांग पूरी न हुई तो करेंगे जन आंदोलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। किसान योद्धा सरदार रुड़का सिंह कल्याण समिति के अध्यक्ष इंजीनियर बलवीर चौधरी ने वीरवार को अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव लाल सिंगी में कब्जा मौका को आधार मानकर बंदोबस्त नहीं हुआ तो समिति जन आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि वित्तायुक्त एवं सचिव (राजस्व) ने कब्जा मौका को आधार मानकर रकबा पूरा करने के आदेश दिए थे। जिन कर्मचारियों या अधिकारियों ने अपने आला अधिकारियों के इस आदेश का उल्लंघन किया, उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई हो तथा उन्हें भू व्यवस्था कार्य से अलग किया जाए। बलवीर चौधरी ने कहा कि लाल सिंगी गांव में किसानों की ओर से खरीदा रकबा मौका कब्जा के आधार पर पूरा नहीं किया जा रहा, जो गंभीर चिंता का विषय है। प्रदेश सरकार को चाहिए कि लाल सिंगी गांव के बंदोबस्त के लिए ऐसा स्टाफ लगाया जाए, जो वित्तायुक्त के निर्देशों का सख्ती से पालन करे। सरकार से आग्रह किया कि उचित कदम उठाकर लाल सिंगी गांव का बंदोबस्त जल्द पूरा करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed