फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Campaign to run for Aadhar card enrollment of students in schools

Una News: स्कूलों में विद्यार्थियों के आधार कार्ड नामांकन को लेकर चलेगा अभियान

Sat, 22 Feb 2025 08:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
Campaign to run for Aadhar card enrollment of students in schools
शिक्षा विभाग ने कहा-शत-प्रतिशत विद्यार्थियों का आधार कार्ड पंजीकृत किया जाए
विज्ञापन

आधार कार्ड से जुड़ी समस्या को नजदीकी सीएससी सेंटर में सुलझाने के निर्देश
विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति और अन्य योजनाओं के लाभ में आधार कार्ड का पड़ रहा विघ्न

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला के स्कूलों में विद्यार्थियों के आधार कार्ड पंजीकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें ऐसे विद्यार्थियों का पता लगाया जाए, जिनके आधार कार्ड तैयार नहीं हैं या कई वर्ष पुराने हैं। इसके अलावा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर सहित तमाम औपचारिकताओं की जानकारी हासिल कर उन्हें दुरुस्त भी किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार जिला के सरकारी स्कूलों में कई विद्यार्थी आधार कार्ड से जुड़ी खामियों के कारण हर साल नुकसान उठा रहे हैं। विशेषकर छात्रवृत्ति को प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को कई साल इंतजार करना पड़ रहा। इसका मुख्य कारण आधार कार्ड का अपडेट न होना, उसमें मोबाइल नंबर बैंक खाते वाला न होना पाया जा रहा है। समस्या के स्थायी समाधान और स्कूलों में सभी बच्चों के आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी खंगाली जाएगी। आधार कार्ड को दुरुस्त करने के लिए विभाग ने स्कूलों को नजदीकी लोक मित्र केंद्र व सीएससी सेंटर का सहयोग लेने के लिए कहा है। वहीं इस बारे विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

ध्यान रहे कि विद्यार्थियों के आधार कार्ड को लेकर अभिभावक और अध्यापकों की ओर से अधिक गंभीरता नहीं दिखाई जाती। जबकि छात्रवृत्ति से लेकर अन्य योजनाओं के लाभ को आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में एक है। स्थिति यह है कि अगर किसी आधार कार्ड में खामी है तो उसे दरकिनार कर विद्यार्थियों के आवेदन तक कर दिए जाते हैं जो आगामी प्रक्रिया में रद्द कर वापस भेज दिए जाते हैं। ऐसे में बच्चों को मिलने वाला लाभ समय से नहीं प्राप्त होगा। हालांकि, आने वाले दिनों में चलने वाले विशेष अभियान से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला के स्कूलों को विद्यार्थियों के आधार कार्ड पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी स्कूल प्रबंधन इसमें सक्रियता दिखाएं। यह बेहद जरूरी प्रक्रिया है। इससे सैकड़ों बच्चों को समय पर छात्रवृत्ति सहित अन्य लाभ मिल पाएंगे।
अनिल कुमार, उपनिदेशक, जिला उच्च शिक्षा विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed