{"_id":"664e5f58145927bb000b1702","slug":"cadets-should-make-people-aware-about-voting-sdm-una-news-c-93-1-una1001-124626-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडेट्स मतदान के लिए लोगों को करें जागरूक : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैडेट्स मतदान के लिए लोगों को करें जागरूक : एसडीएम
Thu, 23 May 2024 02:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 23 May 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
एनसीसी अधिकारियों सहित कैडेट्स ने रक्तदान शिविर में भाग लिया
शिविर के दौरान एनसीसी कैडटे्स ने किया रक्तदान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में बुधवार को छठी स्वतंत्र एनसीसी कंपनी ऊना के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आठवें दिन कैडेट्स ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। एनसीसी अधिकारियों सहित कैडेट्स ने रक्तदान शिविर में भाग लिया। आर्ट ऑफ लिविंग के तहत कई पहलुओं को समझा। एनसीसी कैडेट्स को विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित कर प्रशिक्षण दिया गया। इनमें ड्रिल का अभ्यास, मैप रीडिंग और फायरिंग मुख्य रही। कैंप में एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने कैडेट को कड़ी मेहनत, अनुशासन, समानुभूति, असफलताओं को सहते हुए प्रतिदिन सकारात्मक सुधार करने के लिए कहा। साथ ही शिविर में स्पीप कार्यक्रम के तहत अपने आस पड़ोस में सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें।
जिला अस्पताल ऊना की टीम ने रक्तदान शिविर भी लगाया। कैंप कमांडेंट लैफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र कुमार सैनी सहित 12 यूनिट रक्त, एनसीसी कैडेट ने किया। सायंकालीन सांस्कृतिक संध्या में कैडेट्स ने फीचर फिल्म सैम मानेकशॉ का अवलोकन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहाड़ी नाटी, पंजाबी गीत एवं हरियाणवी नृत्य में सभी ने विशेष रुचि दिखाई। इस मौके पर कमान अधिकारी सेना मेडल लैफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र कुमार सैनी, एनसीसी अधिकारी कैप्टन अश्विनी कुमार, विवेक, सुरेश कुमार, पम्मी, दीपक कुमार, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, पारुल और वरिष्ठ सुनील कुमार, सूबेदार सुनील सिंह, हवलदार प्रभु, मोहन कुमार, सुमेश चंद, राजेश कुमार, कुलविंदर राणा, मनीष कुमार, संजीव कुमार व एनसीसी ऊना कार्यालय अधिकारी विपिन शर्मा, अभिषेक कुमार व रमन कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।