{"_id":"60c8e4808ebc3e3266354165","slug":"bus-stand-building-worth-crores-built-without-tcp-approval-una-news-sml373730160","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीसीपी की मंजूरी बिना बना दिया करोड़ों का बस स्टैंड भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीसीपी की मंजूरी बिना बना दिया करोड़ों का बस स्टैंड भवन
विज्ञापन
ऊना। टीसीपी की मंजूरी के बिना अंब बस स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है। इसको लेकर टीसीपी की तरफ से नोटिस भेजे जाने के बाद निर्माण कार्य को बंद नहीं किया गया। करीब 1.22 करोड़ से बने तीन मंजिला भवन का निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूरा कर दिया है। इस मामले पर अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
सरकार की तरफ बनाए नियमों को खुद सरकारी विभाग की अनदेखा कर रहे हैं। अंब में निर्माणाधीन बस स्टैंड भवन का निर्माण नियमों को ताक पर रखकर किया गया है। इस भवन के निर्माण से पूर्व टीसीपी (नगर एवं ग्राम योजना विभाग) से कोई मंजूरी नहीं ली गई है। इससे संबधित विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होना शुरू हो गए हैं। हैरानी की बात तो यह है कि इस मामले को लेकर टीसीपी की तरफ से नोटिस जारी करने के बावजूद इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। करीब एक साल से अधिक समय से भवन के निर्माण चल रहा है। निर्माणाधीन भवन का करीब 90 प्रतिशत काम भी पूरा हो चुका है।
बता दें कि भवन के निर्माण के लिए टीसीपी से मंजूरी लेना आवश्यक होता है। अंब बस स्टैंड के मामले में सरकार की तरफ से बनाए नियमों को खुद सरकार के विभाग ही अनदेखा कर रहे हैं। इस संबंध में नगर एवं ग्राम योजना विभाग के निदेशक कमलकांत सरोच ने बताया कि इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एटीपी ऊना पंकज शर्मा ने बताया कि अंब बस स्टैंड का निर्माण से पहले टीसीपी की मंजूरी नहीं ली है। इस मामले को लेकर संबंधित विभाग को नोटिस भी जारी किया है। एचआरटीसी ऊना के आरएम सुरेश धीमान ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
बिजली-पानी के कनेक्शन लेने में हो सकती है दिक्कत
टीसीपी के नियमों के अनुसार भवन के निर्माण की मंजूरी टीसीपी से न लेने पर बस स्टैंड के लिए जाने बिजली और पानी के कनेक्शन लेने में दिक्कतें आ सकती हैं। इससे करोड़ों की लागत से बनाए बस स्टैंड के बहुमंजिला भवन में जनता मूलभूत सुविधाएं से महरूम रह सकते हैं। उक्त भवन में शौचालय, प्रतिक्षालय, एचआरटीसी कर्मचारियों के रेस्ट रूम व दुकानें बनाने का प्रावधान है।