फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bus service stopped from Daulatpur Chowk via Bhadrakali-Sunkali Amb.

Una News: दौलतपुर चौक से वाया भद्रकाली-सुंकाली अंब बस सेवा बंद

Sun, 16 Feb 2025 07:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
Bus service stopped from Daulatpur Chowk via Bhadrakali-Sunkali Amb.
क्षेत्रवासियों को जरूरी कार्य निपटाने में हो रही परेशानी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



दौलतपुर चौक/गगरेट (ऊना)। अंब, मुबारिकपुर, सुंकाली, भद्रकाली, दौलतपुर चौक रूट पर रविवार के दिन निजी और एचआरटीसी की बस सेवा बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। इस रूट पर रविवार को निजी बस सेवा न के बराबर ही चलती है। एकमात्र एचआरटीसी का रूट चलता है। लेकिन, रविवार को एचआरटीसी के न आने से लोगों को अपने गंतव्य को जाने के लिए अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता है, जिसमें ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं।


जानकारी के अनुसार रविवार के दिन ही अधिकतर प्रतियोगी परीक्षाएं कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से आयोजित होती हैं और बस रूट बंद होने से परीक्षार्थियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। कई बार तो टैक्सियों में सैकड़ों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इसके अलावा अन्य दिनों में भी दौलतपुर चौक से वाया भद्रकाली सुंकाली अंब के लिए साढ़े चार बजे के बाद भी कोई बस सेवा नहीं होने से रोजमर्रा के कामों एवं कर्मचारी एवं स्कूल के बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों राजीव ठाकुर, ओमप्रकाश, सोनिका, रॉबिन, राजू, पंकज, अशोक कुमार, सुनीता देवी आदि ने निगम से मांग की है कि रविवार वाले दिन बस रूट बंद न किया जाए, ताकि लोगों को अपने गंतव्य को जाने में परेशानी न हो। यह मांग लोगों की सुविधा के लिए की गई और उम्मीद जताई कि निगम इस पर ध्यान देगा और लोगों की समस्या का समाधान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed