{"_id":"6616f286eeea3dc16c01c524","slug":"burnt-body-of-a-woman-found-in-a-well-in-harolis-panjawar-fear-of-suicide-una-news-c-93-1-ssml1048-121747-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हरोली के पंजावर में हौदी से मिला महिला का जला हुआ शव, आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हरोली के पंजावर में हौदी से मिला महिला का जला हुआ शव, आत्महत्या की आशंका
Thu, 11 Apr 2024 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को मिला सुसाइ़ड नोट, अपनी बीमारी को बताया कारण
जांच के दौरान पुलिस ने महिला के पति से की पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हरोली पुलिस थाना क्षेत्र के तहत पंजावर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 55 वर्षीय महिला का जला हुआ शव मिला है। मृतक महिला की पहचान आशा देवी पत्नी अशोक कुमार निवासी पंजावर के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा गया है कि बीमारी से परेशान होने के कारण ऐसा कदम उठा रही हूं, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, धर्मशाला से आरएफएसएल टीम ने मौका पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को आशा देवी का बेटा और बहू किसी काम के सिलसिले घर से बाहर गए थे। घर पर आशा देवी और उसके पति थे। बुधवार सुबह जब उसका बेटा घर पहुंचा तो उसे अपनी मां वहां दिखाई नहीं दी। उसने पिता से मां के बारे में पूछा तो उन्होंने उसे कोई जानकारी न होने की बात कही। इसके बाद बेटे ने अपनी मां को आसपास ढूंढा, लेकिन कहीं भी महिला नहीं मिली। इसी बीच युवक ने घर के समीप सिंचाई हौदी में एक जला हुआ शव पड़ा देखा, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद युवक ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौका पर पहुंची और जांच आरंभ की। पुलिस ने मृतका के बच्चों के बयान कमलबद्द किए। वहीं, पुलिस ने मृतका के पति से भी पूछताछ की है। मामले की जांच करने के लिए पहुंची आरएफएसएल टीम को मौके पर से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे पुलिस ने जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की विभिन्न एंगलों से जांच कर रही है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
उधर, पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पंजावर में एक महिला का जला हुआ शव मिला है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले से जुड़ी अन्य कड़ियां भी खंगाली जा रही हैं।