फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bullet rider injured in collision with pickup, driver flees from the spot

Una News: पिकअप की टक्कर से बुलेट सवार घायल, चालक मौके से भागा

Sat, 18 Apr 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 18 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bullet rider injured in collision with pickup, driver flees from the spot
पंडोगा (ऊना) । जिला ऊना के तहत पुलिस थाना हरोली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल की शाम मुकाम ईसपुर में एक पिकअप चालक ने अचानक अपनी गाड़ी को सड़क के एक ओर मोड़ दिया, जिससे सामने से आ रहा बुलेट सवार उससे टकरा गया। हादसे में बुलेट चालक हितेश कुमार निवासी पंडोगा को चोटें आई हैं। वहीं, दुर्घटना के बाद पिकअप चालक अपनी गाड़ी सहित मौके से भाग गया। पुलिस ने इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर आरोपी पिकअप चालक जीम खान निवासी ईसपुर, तहसील हरोली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed