फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Building constructed at a cost of lakhs awaits ribbon-cutting.

Una News: लाखों रुपये से बना भवन रिबन कटने के इंतजार में

Tue, 30 Jun 2026 06:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 30 Jun 2026 06:17 AM IST
विज्ञापन
Building constructed at a cost of lakhs awaits ribbon-cutting.
खड्ड में बना  विद्युत बोर्ड के कार्यालय का नया भवन
पंडोगा (ऊना)। एक तरफ तो सरकार विकास की गंगा बहाने के बड़े दावे कर रही है, दूसरी ओर लाखों रुपये से बने भवन रिबन कटने के इंतजार में हैं। उपमुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में लाखों रुपये से बना एक भवन पिछले दो साल से उद्घाटन का इंतजार कर रहा है। नए भवन से महज 200 मीटर दूर बोर्ड आज भी किराये के भवन में कार्यालय चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खड्ड गांव में विद्युत बोर्ड के उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) कार्यालय भवन का निर्माण वर्ष 2022 में शुरू हुआ था। वर्ष 2023-24 में करीब 25 लाख रुपये की लागत से भवन पूरी तरह बनकर तैयार हो गया लेकिन आज तक बोर्ड इसे शुरू नहीं कर पाया।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि नया भवन तैयार होने के बावजूद बोर्ड अब भी करीब 200 मीटर दूरी पर एक निजी भवन में अपना कार्यालय संचालित कर रहा है, जिसका हर महीने 8700 रुपये किराया दिया जा रहा है। नया भवन अब उपेक्षा की कहानी खुद बयां कर रहा है। मुख्य दरवाजा क्षतिग्रस्त है, कांच टूटे पड़े हैं, कई कमरों के दरवाजे खुले हैं और भवन के चारों ओर घास व झाड़ियां उग चुकी हैं। लंबे समय से उपयोग न होने के कारण भवन की हालत खराब होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिंता इस बात की भी है कि भवन मुख्य सड़क किनारे स्थित है और आसपास कॉलेज व सामुदायिक भवन होने के कारण यहां रोजाना लोगों और विद्यार्थियों की आवाजाही रहती है। ऐसे में खाली पड़े भवन में असामाजिक गतिविधियों या किसी अप्रिय घटना का खतरा भी बना हुआ है।
अब स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब भवन वर्षों पहले तैयार हो चुका है तो आखिर उद्घाटन में देरी क्यों हो रही है और कब तक सरकारी पैसा किराये के भवन पर खर्च होता रहेगा।

----------------------------------------------------------

भवन की देखरेख न होने के कारण दरवाजे टूट रहे हैं। आसपास झाड़ियां उग गई है। यह सरकारी संपत्ति की अनदेखी है। समय रहते हुए इसे चालू किया जाना चाहिए।
-विशाल अग्निहोत्री, निवासी खड्ड
-----------------------
सरकारी भवन वर्षों से तैयार खड़ा है लेकिन इसका उपयोग नहीं हो रहा है। दूसरी ओर किराये के भवन से कार्यालय चलना समझसे परे है। बोर्ड को जल्द नया कार्यालय शुरू करना चाहिए।
-राहुल चौधरी, निवासी दौलतपुर

अभी तक इस भवन के लिए पक्का रास्ता नहीं बन पाया है कि इसके कारण उद्घाटन में देरी हो रही है।
-अभिषेक चंदेल, विद्युत बोर्ड खड्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed