फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bridge worth Rs 3.40 crore will be built on Tatehra ravine, tender process completed

Una News: टटेहड़ा खड्ड पर बनेगा 3.40 करोड़ का पुल, टेंडर प्रक्रिया पूरी

Fri, 27 Dec 2024 05:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 05:03 PM IST
विज्ञापन
Bridge worth Rs 3.40 crore will be built on Tatehra ravine, tender process completed
बेहतर होंगी परिवहन सुविधा, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को मिलेगी रफ्तार
विज्ञापन

पुल बनने से दर्जनों गांव गगरेट और ऊना के साथ सीधे जुड़ सकेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। गगरेट विधानसभा क्षेत्र में टटेहड़ा की ऊपर वाली खड्ड पर 3.40 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण होने जा रहा है। इस परियोजना से क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिलेंगी और विकास की नई राह खुलेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता इंजीनियर एचजी कौशल ने बताया कि परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कार्य ठेकेदार को आवंटित कर दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। विभाग की ओर से सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा हो। इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के दर्जनों गांव गगरेट और ऊना के साथ सीधे जुड़ सकेंगे। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा होगी। यह पुल न केवल स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण होगा, बल्कि क्षेत्र के व्यापार और कृषि गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा। खड्ड पार करने में आने वाली परेशानियां खत्म होंगी और यह पुल क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

सरकार की पहल की सराहना
भारतीय किसान संघ (सर्व) के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर चमेल सिंह ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पुल क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को लेकर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। टटेहड़ा की खड्ड पर बनने वाला यह पुल गगरेट क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय और आसपास के गांवों के लोग इस परियोजना के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अन्य स्थानीय नेता भजन लाल, वरुण शर्मा, सचिन कालिया, विपिन राणा और देवी सिंह ने भी सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से किसानों और व्यापारियों को विशेष लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed