फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Brave workers honored posthumously in water awareness ceremony

Una News: जल जागरूकता समारोह में जांबाज कर्मवीरों को मरणोपरांत सम्मान

Sat, 11 Jan 2025 04:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:00 PM IST
विज्ञापन
Brave workers honored posthumously in water awareness ceremony
कांगड़ मैदान में गिद्दा की प्रस्तुति देती युवतियां। स्रोत डीपीआरओ - फोटो : स्रोत:ग्रामीण
राजेश कुमार व गुल्लू राम को मरणोपरांत दिया सम्मान
विज्ञापन


जलापूर्ति योजनाओं की बहाली करते हुए किया जीवन न्योछावर

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश में साल 2023 में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान विभाग की जलापूर्ति योजनाओं की बहाली के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जीवन न्योछावर करने वाले दो जांबाज कर्मवारों को सम्मानित किया। राजेश कुमार और गुल्लू राम को मरणोपरांत सम्मान प्रदान देते हुए उनके परिजनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। हरोली उपमंडल स्थित कांगड़ मैदान में शुक्रवार को आयोजित राज्यस्तरीय जल जागरूकता समारोह में उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी-अधिकारी अच्छा काम करेंगे उन्हें सम्मानित किया जाएगा। भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कांगड़ा जिले के सहोड़ा गांव के राजेश कुमार विभाग में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत थे। 24 अगस्त 2023 को दौलतपुर जलाड़ी तकीपुर योजना की बहाली के समय भूस्खलन की चपेट में आने से उनका निधन हो गया था। वहीं, चंबा की गहरा पंचायत के घल्लू गांव के गुल्लू राम सनोटू में बेलदार के पद पर कार्यरत थे। 26 जुलाई 2023 को गेहरा अनुभाग की पेयजल योजना की बहाली के समय गहरी खाई में गिरने से उनकी मृत्यु हो गई थी। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जल शक्ति विभाग के 126 कर्मियों को जल शक्ति सम्मान प्रदान किया। इनमें जल शक्ति विभाग के शिमला जोन के 37, धर्मशाला जोन के 37, हमीरपुर जोन के 30 और मंडी जोन के 22 कर्मचारी थे। समारोह में इंजीनियर इन चीफ (प्रोजेक्ट) धर्मेंद्र गिल ने अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेशभर में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री के विजन के अनुरूप विभाग लगातार जनकल्याण और सेवा में तत्परता से काम कर रहा है। लोगों के लाभ के लिए नई योजनाएं लाई गई हैं। इंजीनियर इन चीफ अंजू शर्मा ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का स्वागत करते हुए विभाग की ओर से पेयजल और सिंचाई व्यवस्था की मजबूती के लिए किए कार्यों के साथ ही जल संरक्षण की दिशा में उठाए कदमों का संक्षिप्त ब्योरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


बॉक्स

समारोह में लगी विकास प्रदर्शनी

समारोह में जल शक्ति विभाग की योजनाओं और विकास कार्यों के साथ अन्य विभागों की परियोजनाओं पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। उपमुख्यमंत्री ने सभी प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। इसमें स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार उत्पादों के स्टॉल और ईट राइट मेले की तर्ज पर पौष्टिक व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर प्रदर्शित उत्पादों के बारे में जानकारी ली और पौष्टिक व्यंजनों का स्वाद भी चखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल की सांस्कृतिक झलक
समारोह में भाषा कला संस्कृति विभाग के सौजन्य से प्रदेश के विभिन्न जिलों के नाट्य दलों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से हिमाचल की सांस्कृतिक झलक पेश की। वहीं, स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के बच्चों ने भी समारोह में शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। समारोह में विविध सांस्कृतिक गतिविधियों के अलावा जलशक्ति विभाग के मंडलों के मध्य रस्साकशी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें हरोली मंडल की टीम विजेता तथा थानाकलां मंडल की टीम उपविजेता रही।

केंद्र सरकार हिमाचल के साथ कर रही सौतेला व्यवहार : अग्निहोत्री
कांगड़ (ऊना)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार हिमाचल के हितों से खिलवाड़ कर रही है। केंद्र सरकार ने प्रदेश के पैसों को रोकने और परियोजनाओं को अटका कर हिमाचलवासियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। लेकिन प्रदेश सरकार विकास की गति को रुकने नहीं देगी। उन्होंने यह बात शुक्रवार को ऊना जिले के हरोली उपमंडल स्थित कांगड़ मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय जल जागरूकता समारोह के दौरान कही। कहा कि लंबे समय से अटकी फिन्ना सिंह परियोजना और शाह नहर परियोजना के काम को हमारी सरकार ने निर्णायक अंजाम दिया है।

कांगड़ मैदान में गिद्दा की प्रस्तुति देती युवतियां। स्रोत डीपीआरओ

कांगड़ मैदान में गिद्दा की प्रस्तुति देती युवतियां। स्रोत डीपीआरओ- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed