फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   boy lay down on road

पैसे नहीं दिए तो नेशनल हाइवे पर लेट गया युवक

Mon, 26 Sep 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Mon, 26 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
boy lay down on road
बाइक के िलए पैसे की मांग पूरी न हो ने पर हाईवे पर लेटा युवक। - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय के एमसी पार्क के पास नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। हुआ यूं कि एक युवक नेशनल हाईवे के बीचों-बीच लेट गया। युवक को लेटता देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस ड्रामे को देखकर हर कोई हैरान था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह एक युवक रोटरी चौक के समीप अपने मां-बाप से किसी बात को लेकर बहस कर रहा था। देखते ही देखते युवक ने अपना आपा खोते हुए अभद्र व्यवहार तक करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक अपने माता-पिता से बाइक लेने के लिए मोटी रकम की मांग कर रहा था। उसके माता-पिता घरेलू काम के लिए बैंक से नकदी निकाल कर आ रहे थे कि युवक ने अपने माता-पिता को रास्ते में घेर लिया और रकम लेने की हठ करने लगा।
विज्ञापन


जब माता-पिता ने अपने बेटे को पैसे देने से इंकार कर दिया तो वह उल्टा उनसे उलझ पड़ा। तब स्थानीय दुकानदारों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत किया, लेकिन थोड़ी ही देर में युवक ने हाईवोल्टेज ड्रामा रचा और खुद नेशनल हाईवे के बीचोंबीच लेट गया। इससे आने-जाने वाले वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जबकि, लोगों की भीड़ इस ड्रामे को देखने के लिए उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने युवक को सड़क से किनारे हटाया, तब युवक वहां से भाग गया। युवक की हरकतों के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed