फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   boy drowned in lake

गोबिंद सागर झील में पंजाब के युवक की डूबने से मौत

Tue, 17 May 2022 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
boy drowned in lake
रायपुर में गोबिंद सागर झील में डूबे युवक को लेकर जांच पड़ताल करती पुलिस। संवाद - फोटो : Una
लठियाणी/बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत रायपुर में रविवार देरशाम को गोबिंद सागर झील में नहाने के लिए उतरे 22 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक के शव को झील से बाहर निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पंजाब से श्रद्धालुओं का जत्था शाहतलाई स्थित बाबा बालक नाथ में माथा टेकने के लिए आया हुआ था। रविवार देर शाम जब श्रद्धालुओं का जत्था लौट रहा था तो तो इसी दौरान जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने गोबिंद सागर झील के किनारे बाबा गरीब नाथ के मंदिर में भी माथा टेकने फैसला किया। श्रद्धालु जब गोबिंद सागर झील के किनारे गरीब नाथ मंदिर में शीश नवा रहे थे तो जत्थे में शामिल प्रदीप नहाने के लिए झील में उतर गया। देखते ही देखते वह पानी में गायब हो गया। पास खड़े लोगों ने चिल्लाकर मामले की सूचना अन्य श्रद्धालुओं को दी। वहीं, रात होने के चलते युवक की तलाश न हो पाई। अंधेरे में भी स्थानीय गोताखोरों ने काफी प्रयास किए, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह बीबीएमबी के गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने झील की गहराई से शव को बाहर निकाल कर पुलिस के हवाले किया। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार (22) पुत्र करनैल राम निवासी शहीद भगत सिंह नगर पंजाब के रूप में हुई है। प्रदीप तीन बहनों का इकलौता भाई था। उधर, इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज किया है। मृतक प्रदीप कुमार के साथ आए अन्य श्रद्धालुओं से भी घटना के संबंध में जानकारी हासिल की जा रही है। मामले की जांच पड़ताल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed