फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Boxing ring dedicated to Basauli School, meritorious honored in annual function

Una News: बॉक्सिंग रिंग बसौली स्कूल को समर्पित, सालाना समारोह में नवाजे मेधावी

Thu, 26 Dec 2024 03:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Boxing ring dedicated to Basauli School, meritorious honored in annual function
स्कूल के सालाना पारितोषिक वितरण समारोह में सतपाल रायजादा ने की शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसौली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बुधवार को मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग संघ के प्रधान एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा ने शिरकत की। प्रधानाचार्य एवं डिप्टी डायरेक्टर एलिमेंटरी सोम लाल धीमान ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सोम लाल धीमान ने बताया कि मुख्यातिथि ने लगभग तीन लाख से बना बॉक्सिंग रिंग का उद्घाटन किया और विद्यालय की चहारदिवारी को दो लाख का चेक प्रदान किया। मुख्यातिथि ने बॉक्सिंग रिंग के रखरखाव के लिए वर्षा शेड बनाने का आश्वासन दिया। मुख्यातिथि की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल आए खिलाड़ियों, सांस्कृतिक कार्यक्रम और एकेडमिक में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सोम लाल धीमान ने मुख्य अतिथि सतपाल रायजादा का दो लाख का चेक देने और बॉक्सिंग रिंग का निर्माण करने के लिए आभार प्रकट किया। इस दौरान बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे। एडीपीओ हायर एजुकेशन जगजीत सिंह, सीएचटी विजय कुमार ने बताया कि मंच का संचालन उर्वशी ने किया।

आनी के कराणा गांव में आयोजित शिविर में मौजूद बागवान। संवाद

आनी के कराणा गांव में आयोजित शिविर में मौजूद बागवान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed