{"_id":"6679e7bdc5f466a5fd0c0d54","slug":"bloody-clash-between-two-groups-in-vibhor-sahib-three-people-seriously-injured-una-news-c-399-1-sml1042-161251-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नंगल के विभोर साहिब में दो गुटों में खूनी संघर्ष, तीन लोग गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नंगल के विभोर साहिब में दो गुटों में खूनी संघर्ष, तीन लोग गंभीर
Tue, 25 Jun 2024 03:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 25 Jun 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
नंगल अस्पताल में घायलों का उपचार करतीं चिकित्सक। -संवाद
नंगल। जिला ऊना के साथ लगते पंजाब के नंगल क्षेत्र के गांव विभोर साहिब में दो गुटों में हुई खूनी झड़प में तीन तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर अवस्था में नागरिक अस्पताल नंगल लाया गया, जहां से दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। हालांकि खूनी संघर्ष के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
बताया जा रहा है कि खूनी संघर्ष में जम करे डंडे और तेजधार हथियार चले हैं। वहीं, कुछ लोग दबी जुबान में हवाई फायर होने की बात भी कह रहे हैं। अस्पताल नंगल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. अदिति शर्मा ने कहा कि गंभीर अवस्था में अनमोल, परमवीर और विनय कुमार को अस्पताल लाया दया था। इसमें से अनमोल और विनय को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है, जबकि परमवीर का उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि घायलों पर तेजधार हथियारों से हमला हुआ है।
उधर, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरदीप सिंह ने कहा कि इस हमले में तीन लोग घायल हुए है। पुलिस घायलों के बयानों के आधार पर ही आगे कि कारवाई करेंगे। उन्होंने हवाई फायर होने की बात को सिरे से नकार दिया है।