फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Blood donation is the biggest donation: Gopal Krishna

रक्तदान है सबसे बड़ा दान : गोपाल कृष्ण

Fri, 14 Jun 2024 05:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 14 Jun 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
Blood donation is the biggest donation: Gopal Krishna
ऊना। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आईटीआई ऊना में विश्व रक्तदान दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला स्वास्थ्य शिक्षण गोपाल कृष्ण ने बताया कि दुनिया भर में हर वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। रक्तदान को महादान कहा गया है। यह जनकल्याण का कार्य है। कहा कि समय का हर क्षण और रक्त का हर कण अमूल्य होता है। विश्व में कई लोग सही समय पर खून न मिलने पर अपनी जान गंवा देते हैं। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टेनर ने ब्लड ग्रुप ए, बी और ओ की खोज की थी। इस खोज के लिए उन्हें 1930 में नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस महान वैज्ञानिक का जन्म 14 जून 1868 में हुआ था, इसलिए उनकी याद में इस दिन को विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रशिक्षण संस्थान के बीच भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीसीसी समन्वयक कंचन माला, राजकीय ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना का समस्त स्टाफ व प्रशिक्षु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed